लंदन में सरकार विरोधी प्रदर्शन।
विरोधी इकयोपाई डेमोक्रेसी अभियान के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की रात लंदन में संसद के सामने शिविर लगाकर देश में बढ़ते पक्षपात व असमानता पर अपना ग़म और गुस्सा प्रकट किया।

विलायत पोर्टलः रिपोर्ट के
अनुसार सरकार विरोधी इकयोपाई डेमोक्रेसी अभियान के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की रात
लंदन में संसद के सामने शिविर लगाकर देश में बढ़ते पक्षपात व असमानता पर अपना ग़म और
गुस्सा प्रकट किया।
प्रदर्शन में शामिल एक व्यक्ति
ने प्रेस टीवी से बात करते हुए कहा कि हमारे यहां सरकार चलाने के सिस्टम में रूकावट
पाई जाती है। हम उन राजनेताओं को चुनते हैं जो हमारा प्रतिनिधित्व नहीं करते।
इकयोपाई डेमोक्रेसी अभियान
के कार्यकर्ता जॉन सिन्हा ने कहा कि हम यहां वेस्टमिंस्टर के सामने यह कहने के लिए
आए हैं कि हम वास्तविक लोकतंत्र चाहते हैं। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने सरकार से इस
देश में बढ़ते पक्षपात व असमानता की समस्या को हल करने की मांग की।
लंदन के अधिकारियों ने बड़ी
संख्या में पुलिस बल तैनात कर प्रदर्शन पर चिंता जताई है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा
कि लोग यहां संसद स्क्वायर पर शिविर लगा सकते हैं और न ही सोने के लिए इस्तेमाल होने
वाली चीज़ लगा सकते हैं, यह नए कानून के अनुसार अवैध है।
इस बीच ब्रिटेन में ग़रीबी
से संघर्ष अभियान के सदस्यों का कहना है कि सरकारी तंत्र को मजबूर करने के लिए सभी
संभव उपाय करेंगे ताकि वह इस देश में बढ़ते आर्थिक और सामाजिक असमानता को खत्म
करें।